Sunday, May 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

एक ही प्रेमी से शादी की फरियाद लेकर दो प्रेमिका पहुंची थाना, अब दोनों से होगी शादी


अनगड़ा थाना गुरुवार को उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब दो युवतियां एक ही युवक से शादी की मांग लेकर थाना पहुंच गईं। मामला जोन्हा के जिरकी गांव निवासी शंकर बेदिया (26) से जुड़ा है। दोनों युवतियां युवक के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी थीं, जिससे थाना परिसर में घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। आखिरकार सामाजिक स्तर पर समझौता कर मामला सुलझाया गया।जानकारी के अनुसार, शंकर बेदिया का पिछले चार वर्षों से बीसा के छोटकी गोड़ांग निवासी एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। इसी बीच करीब छह महीने पहले उसका प्रेम संबंध पतरातू निवासी दूसरी युवती से भी हो गया। बाद में युवक ने पतरातू निवासी युवती के साथ 4 जुलाई को शादी तय कर ली थी। जब पहली प्रेमिका को इसकी जानकारी मिली तो वह नाराज होकर महिला थाना पहुंची। वहां से मामला अनगड़ा थाना भेजा गया। गुरुवार को थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार ने दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत कराई। सुबह से शाम तक दोनों पक्षों के बीच विवाद चलता रहा। दोनों युवतियां युवक से शादी की मांग पर अड़ी रहीं, जबकि युवक दूसरी प्रेमिका से शादी करना चाहता था।स्थिति बिगड़ती देख थाना प्रभारी ने सख्ती दिखाते हुए कहा कि यदि सामाजिक सहमति नहीं बनी तो युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। तय हुआ कि युवक 20 जून को छोटकी गोड़ांग निवासी युवती से और 4 जुलाई को पतरातू निवासी युवती से विवाह करेगा। यह भी चर्चा रही कि युवक पहले एक निजी बैंक में काम करता था और उस पर वित्तीय गड़बड़ी का आरोप लग चुका है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles