Wednesday, September 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

औरंगाबाद में करंट से किसान की मौत:खेत में सिंचाई के लिए गए थे, मोटर स्टार्ट करते वक्त शॉर्ट-सर्किट


औरंगाबाद में बुधवार शाम करंट से किसान की मौत हो गई। मृतक कुटुंबा थाना क्षेत्र के रहने वाले किसान जमादार भगत (67) हैं। जो खेत में मोटर स्टार्ट करने के लिए गए थे। इसी दौरान हादसा हुआ। घटना के करीब 2 घंटे तक किसी को हादसे की जानकारी नहीं हुई। बताया जाता है कि बुधवार की शाम जमादार भगत गांव से पश्चिम दिशा की ओर बधार में सिंचाई के लिए मोटर चालू करने गए थे। कनेक्शन में शॉर्ट सर्किट हो गया। करीब दो घंटे बाद धान की रोपनी कर घर लौट रही महिलाओं की नजर खेत में पड़े जमादार भगत पर पड़ी। उन्हें मृत अवस्था में देखकर महिलाओं ने इसकी जानकारी उनके परिजनों और ग्रामीणों को दी। घर के इकलौते कमाऊ सदस्य थे घटना की सूचना मिलने पर कुटुंबा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। कुटुंबा थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार, जमादार भगत परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। वह खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। जमादार भगत अपने पीछे एक बेटे और 6 बेटियों को छोड़ गए हैं। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
कृषि फीडर का काम पूरा नहीं होने का आरोप, मुआवजे की मांग घटना के बाद बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी भी देखने को मिली। सरपंच प्रतिनिधि अभिषेक सज्जन ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार फोन किया गया, लेकिन अधिकारियों ने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कई किसानों ने मोटर का बिजली कनेक्शन कराया है, लेकिन कृषि फीडर का काम अब तक पूरा नहीं किया गया है। इसके कारण किसान कथित तौर पर टोका फंसाकर मोटर चलाने को मजबूर हैं। इसी तरह मोटर स्टार्ट करने के दौरान जमादार भगत करंट की चपेट में आ गए और उनकी जान चली गई। सरपंच प्रतिनिधि ने बिजली विभाग से मामले की जांच कराने, क्षेत्र में सुरक्षित बिजली व्यवस्था करने और मृतक किसान के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles