Wednesday, September 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

महुआडांड़ में डीएल टेस्ट के लिए कम युवक पहुंचे, नई तिथि होगी घोषित

प्रखंड परिसर में मंगलवार को जिला परिवहन विभाग द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट का आयोजन किया गया। इस टेस्ट में वैसे आवेदकों को शामिल होना था, जिन्हें पूर्व में पंचायत स्तरीय शिविरों के माध्यम से लर्निंग लाइसेंस जारी किया गया था। हालांकि शिविर की जानकारी अधिकतर आवेदकों तक समय पर नहीं पहुंच पाने के कारण अपेक्षित संख्या में लोग डीएल टेस्ट के लिए उपस्थित नहीं हो सके। कम संख्या में आवेदकों के पहुंचने के कारण शिविर को फिलहाल स्थगित कर दिया गया। इस संबंध में एमवीआई सुनील कुमार ने बताया कि डीएल टेस्ट के आयोजन की सूचना पूर्व में प्रशासन को दे दी गई थी, लेकिन स्थानीय स्तर पर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार नहीं हो सका, जिसके कारण बड़ी संख्या में आवेदक शिविर में शामिल नहीं हो पाए। वहीं, मामले को लातेहार के जिला परिवहन पदाधिकारी ने भी संज्ञान में लिया है। विभाग की ओर से बताया गया कि महुआडांड़ में डीएल टेस्ट के लिए जल्द ही नई तिथि घोषित की जाएगी। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि अगली बार डीएल टेस्ट शिविर आयोजित करने से पहले व्यापक प्रचार-प्रसार और समय पर सूचना दी जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र आवेदक सरकारी सुविधा का लाभ उठा सकें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles