![]()
औरंगाबाद शहर के नागा बीघा मोहल्ले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के तहत आयोजित साप्ताहिक धार्मिक कार्यक्रम में गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण की छठी मनाई गई। इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना और आरती के बाद दोपहर से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। आयोजन में करीब पांच हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे मोहल्ले में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा। पूजा-अर्चना और आरती के बाद शुरू हुआ प्रसाद वितरण नवयुवक संघ के तत्वावधान में तीन सितंबर से श्रीमद्भागवत कथा का साप्ताहिक आयोजन किया जा रहा है। चार सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया था। इसके बाद लगातार श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया गया। प्रत्येक शाम कथा के बाद आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते रहे। गुरुवार को श्रीकृष्ण की छठी के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। पूजा और आरती संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण शुरू किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए दोपहर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। देर शाम तक प्रसाद वितरण का सिलसिला जारी रहा। चावल-कढ़ी, साग और सब्जियों का प्रसाद परोसा गया श्रीकृष्ण की छठी के अवसर पर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार किए गए थे। प्रसाद में चावल, कढ़ी, साग, आलू-चना की सब्जी, आलू-पटल की सब्जी सहित अन्य व्यंजन शामिल थे। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में नवयुवक संघ के अध्यक्ष राजू रंजन यादव के साथ अनुपम सिंह, चंदन कुमार, सुमित कुमार, विवेक कुमार, पप्पू कुमार, कुंदन कुमार, गौतम कुमार, गोविंद कुमार, नरेश यादव, जगमोहन यादव, जीतू जैक, आशुतोष कुमार, संतोष यादव और अजय यादव सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और प्रसाद वितरण की व्यवस्था में कार्यकर्ता जुटे रहे। महावीर क्लब में भी मनाई गई श्रीकृष्ण की छठी शहर के क्लब रोड स्थित महावीर क्लब परिसर में भी बुधवार रात भगवान श्रीकृष्ण की छठी मनाई गई। इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की गई। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। रात में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महावीर क्लब परिसर पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के तहत शहर में लगातार धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है।
औरंगाबाद में मनाई गई श्रीकृष्ण की छठी:5 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया, चावल-कढ़ी समेत कई व्यंजनों का भंडारा, नागा बीघा में भागवत कथा हुई

