Sunday, June 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

औरंगाबाद में सड़क हादसे में दंपती घायल:पति का स्वास्थ्य खराब था, ओझा से मिलने जा रहे थे; रास्ते में बाइक का बैलेंस बिगड़ा


औरंगाबाद में रविवार को सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ले गए। घायलों की पहचान देव प्रखंड के डोमनबीघा गांव निवासी दिनेश कुमार और उनकी पत्नी पार्वती देवी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि दोनों बाइक से किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान जीवबीघा गांव के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। घटना देव थाना क्षेत्र अंतर्गत जीवबीघा गांव के पास की है।
पत्नी की स्थिती गंभीर है सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। जांच के दौरान पार्वती देवी की हालत गंभीर पाई गई। दुर्घटना में उनके चेहरे सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उनकी नाक से लगातार खून बह रहा था, जिससे चिकित्सकों ने स्थिति को चिंताजनक मानते हुए उन्हें रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि दिनेश कुमार पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। विभिन्न अस्पतालों और चिकित्सकों से इलाज कराने के बावजूद उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा था। इसी कारण वह अपनी पत्नी के साथ पास के एक गांव में एक ओझा से मिलने जा रहे थे। रास्ते में ही उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और दोनों घायल हो गए। चिकित्सकों के अनुसार दिनेश कुमार की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है और उनका इलाज जारी है। पार्वती देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद परिवार के लोगों में चिंता का माहौल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles