Thursday, May 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

औरंगाबाद में 19 मार्च से दो दिवसीय गजना महोत्सव:चैत्र रामनवमी के अवसर पर कार्यक्रम, पहले दिन पार्श्व गायिका भाव्या पंडित की प्रस्तुति


औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड स्थित शक्ति पीठ गजना धाम परिसर में चैत्र रामनवमी के अवसर पर 19 मार्च से 2 दिवसीय गजना महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी पप्पू राज ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 19 मार्च को चैत्र रामनवमी के दिन कलश स्थापना के साथ होगा, जबकि समापन 20 मार्च को किया जाएगा। यह आयोजन कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की देखरेख में संपन्न होगा। महोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। पहले दिन का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध पार्श्व गायिका भाव्या पंडित की संगीतमय प्रस्तुति होगी। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों और स्वतंत्र संगीत जगत में अपनी खास पहचान बनाई है। वे इंडियन आइडल के सीजन 4 में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं और सा रे गा मा पा जैसे लोकप्रिय शो में जूरी सदस्य के रूप में भी अपनी भूमिका निभा चुकी हैं। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा महोत्सव के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से जागरूकता स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जहां आम लोगों को योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। दूसरे दिन 20 मार्च को क्षेत्रीय कलाकारों और विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए रंगोली, पेंटिंग, मेहंदी और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। विधि-व्यवस्था को लेकर भी व्यापक तैयारी की गई है। कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने बताया कि जिला और प्रखंड स्तर के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि महोत्सव शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles