Wednesday, July 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कटिहार के कोढ़ा में राजकीय डिग्री कॉलेज खुला:मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया उद्घाटन


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के 211 महाविद्यालय-विहीन प्रखंडों में राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का शुभारंभ किया। इसी क्रम में कटिहार के कोढ़ा स्थित +2 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, शिशिया के प्रांगण में राजकीय डिग्री महाविद्यालय, कोढ़ा का भी उद्घाटन किया गया। कोढ़ा में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद अतिथियों का स्वागत और अभिभाषण हुआ। कार्यक्रम का मंच संचालन +2 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, शिशिया कोढ़ा के प्रधानाध्यापक हृषीकेश राय ने किया। राजकीय डिग्री महाविद्यालय कोढ़ा, कटिहार के प्रभारी प्राचार्य डॉ. चन्द्रेश्वर कुमार मिश्रा ने स्वागत और संपूर्ण उद्घाटन कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि डिग्री महाविद्यालयों की यह शुरुआत विशेषकर बालिकाओं के हित में सरकार का एक सराहनीय कदम है। उन्होंने इसे उच्च शिक्षा तक पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण बताया। कोढ़ा की माननीया विधायक श्रीमती कविता देवी ने इस पहल को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सरकार का ‘युगान्तकारी कदम’ बताया। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र की छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। कार्यक्रम में प्रो. विवेकानन्द सहित अन्य शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित थे। जिला प्रशासन ने बताया कि नए महाविद्यालय में नामांकन प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी, जिससे स्थानीय युवाओं को घर के पास ही गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा मिल सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles