Monday, June 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कटिहार में असम के मुख्यमंत्री का पुतला जलाया:खड़गे पर टिप्पणी के विरोध में जिला कांग्रेस का प्रोटेस्ट


कटिहार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर कथित टिप्पणी को लेकर शहीद चौक पर उनका पुतला फूंका गया। कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी (अर्बन) के आह्वान पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा इस्तेमाल की गई ‘असंसदीय भाषा’ के विरोध में प्रदर्शन किया। ”पूरी तरह निंदनीय, शर्मनाक, अशोभनीय और अस्वीकार्य” जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के विरुद्ध इस्तेमाल की गई ‘अभद्र एवं घटिया भाषा’ पूरी तरह निंदनीय, शर्मनाक, अशोभनीय और अस्वीकार्य है। श्री सिंह ने आगे कहा कि खड़गे देश के एक वरिष्ठ और लोकप्रिय दलित नेता हैं। उनका अनुभव, कद और प्रतिष्ठा अतुलनीय है। उन्होंने इस कृत्य को किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि देश के एससी-एसटी समाज के करोड़ों लोगों का अपमान बताया। शहीद चौक पर शाम 4 बजे आयोजित किया गया था कार्यक्रम बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, जिला कांग्रेस (अर्बन) द्वारा यह विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम कटिहार नगर के शहीद चौक पर शाम 4 बजे आयोजित किया गया था। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुश्री पूनम पासवान, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम राय, संजय सिंह, दिलीप विश्वास, कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला, नगर अध्यक्ष रिंकू मिश्रा सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles