कटिहार नगर निगम क्षेत्र के तेजा टोला मोहल्ले में रविवार को 32 वर्षीय राहुल कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना एक टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से हुई। बताया गया है कि शनिवार रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश के कारण बिजली का एक तार टूटकर खेत में गिर गया था। बारिश के चलते खेत में पानी भरा था और टूटे तार में बिजली प्रवाहित हो रही थी। रविवार सुबह राहुल कुमार अपनी गाय लेकर खेत की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह पानी भरे खेत में उतरे, बिजली के तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही गिर पड़े। आसपास मौजूद बच्चों ने घटना देखकर परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बिजली विभाग को जानकारी देकर विद्युत आपूर्ति बंद करवाई। राहुल कुमार को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश मृतक राहुल कुमार ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में चार छोटे बच्चे, एक वृद्ध विधवा मां और एक भतीजी हैं। राहुल ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश है। उनका कहना है कि आंधी-तूफान के बाद टूटे तारों की समय पर जांच की जाती और बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती, तो यह हादसा टाला जा सकता था। ग्रामीणों ने सरकार से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
कटिहार में करंट लगने से ई-रिक्शा चलाकर की मौत:आंधी में टूटा तार खेत में गिरा,चपेट में आने से हादसा