Tuesday, June 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कटिहार स्टेशन पर 3 मोबाइल चोर गिरफ्तार:5 चोरी के फोन बरामद, आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई, आगे की जांच जारी


कटिहार रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे एक संयुक्त अभियान के तहत की गई। संयुक्त जांच अभियान के दौरान, तीनों चोरों को कटिहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 के दक्षिणी छोर से पकड़ा गया। आरोपियों के पास से कुल पांच चोरी के मोबाइल फोन मिले
तलाशी के दौरान, आरोपियों के पास से कुल पांच चोरी के मोबाइल फोन मिले। गिरफ्तार किए गए चोरों की पहचान मोहम्मद मुबारक (24 वर्ष), मोहम्मद तबरेज (22 वर्ष) और अमित कुमार चौधरी (24 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता मिली। गिरफ्तार तीनों आरोपियों और बरामद मोबाइल फोन को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी कटिहार को सौंप दिया गया है। रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आरपीएफ और रेल पुलिस द्वारा लगातार ऐसे संयुक्त अभियान चलाए जा रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles