Thursday, July 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

करणी सेना नेता हत्याकांड:एहतेशाम जमशेदपुर के एसएसपी, मनोज सरायकेला के एसपी बनाए गए


जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए राज्य सरकार ने एसएसपी और एसपी के खाली पदों पर तत्काल प्रभाव से नियुक्ति कर दी है। सीआईडी एसपी एहतेशाम बकारी को जमशेदपुर का एसएसपी बनाया गया है। वहीं जैप-3 धनबाद में कमांडेंट के पद पर कार्यरत मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला-खरसावां का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। जमशेदपुर के डबल डाउन बार के बाहर करणी सेना के युवा जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह की हत्या के बाद बुधवार को जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय और सरायकेला की एसपी निधि द्विवेदी को पद से हटा दिया था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर खुद इस कार्रवाई की जानकारी दी थी।
उधर, जबरन पोस्टमार्टम कराए जाने से नाराज परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया था। इस मुद्दे पर चार दौर की वार्ता हुई। परिजनों ने घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने, मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग रखी। भाजपा का कल जमशेदपुर बंद का आह्वान
जमशेदपुर में करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के खिलाफ भाजपा ने तीन जुलाई को जमशेदपुर बंद का आह्वान किया है। इससे पहले दो जुलाई की शाम जमशेदपुर में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। बुधवार को रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि अपराधियों ने पुलिस वैन से खींचकर हिमांशु सिंह की हत्या कर दी, जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी रही। उन्होंने मांग की कि घटना के दौरान लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles