![]()
समस्तीपुर के करपुरीग्राम थाना क्षेत्र के शंभू पट्टी वार्ड तीन मोहल्ला में शनिवार शाम एक अनियंत्रित कार ने पिता-बेटे को कुचल डाला। जिससे पिता की मौत हो गई, जबकि बेटे की स्थिति नाजुक बनी हुई है। मृतक की पहचान शंभू पट्टी वार्ड तीन मोहल्ला के राजेंद्र पासवान उर्फ राजू (52) के रूप में की गई है। जख्मी बेटा सूरज कुमार (25) है । सूरज का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में कराया गया है और उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टर ने पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है। पिता-पुत्र अपने घर के दरवाजे पर सड़क किनारे खड़े थे ।इसी दौरान मुख्य सड़क से तेज गति से आ रही एक कार उनके घर के सामने आई और अनियंत्रित हो गई। गाड़ी ने दोनों को कुचल डाला। कार गांव के ही मिथलेश कुमार की है । आरोप है कि मिथिलेश शराब के नशे में था और कार चला रहा था। हल्ला होने पर जुटे आसपास के लोगों ने तत्काल बाप-बेटे को समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर ने राजेंद्र पासवान को मृत घोषित कर दिया। जबकि सूरज की नाजुक स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है । आरोपी की तलाश कर रही पुलिस घटना की सूचना पर पहुंची करपुरीग्राम थाने की पुलिस ने सदर अस्पताल से शव को जब्त कर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है। जख्मी को परिवार के लोग बेहतर उपचार के लिए पटना लेकर रवाना हो गए हैं। एएसपी संजय पांडे ने बताया कि पिता की मौत हुई है। जबकि उनका बेटा जख्मी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही है । मौके से फरार हुए कार बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

