Wednesday, June 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज के युवक का शव ट्रैक पर मिला:JDU विधायक ने निष्पक्ष जांच की मांग की, मदरसे में पढ़ाता था


किशनगंज जिले के ठाकुरगंज निवासी एक युवक का शव उत्तर प्रदेश के बरेली में रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक की पहचान मौलाना तौसीफ़ रजा मजहरी के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 30 साल है। पोस्टमार्टम के बाद शव आज पैतृक गांव पहुंचने पर परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, ठाकुरगंज प्रखंड के बाखोटोली गांव निवासी अबुल हुसैन के पुत्र मौलाना तौसीफ़ रजा मजहरी का शव बरेली रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक के किनारे बरामद किया गया। शव संदिग्ध हालत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। यह घटना बीते 27 अप्रैल का बताया जा रहा है। उत्तरप्रदेश में किसी मदरसे में नौकरी करते थे मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक मौलाना तौसीफ रजा उत्तरप्रदेश में किसी मदरसे में नौकरी करते थे। जो बरेली शरीफ ताजुश्शरिया के उर्स में गया था। बरेली से लौटते वक्त ही वो इस घटना का शिकार हो गया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि अपराधियों ने तौसीफ रजा को ट्रेन से गिराकर उनकी हत्या की है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उत्तरप्रदेश पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पैतृक गांव आज भेजा गया। शव के गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया है और इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, और पीड़ित परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं। ट्रेन में युवक के साथ हुआ था मारपीट – MLA इस घटना पर बुधवार शाम को ठाकुरगंज के जदयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने बुधवार को दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि, उनके पत्नी से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक ने अपने पत्नी को फोन किया था कि घटना की रात को ट्रेन में उनके साथ कुछ लोग मारपीट किए है। उसके बाद उसी दिन सुबह उनका लाश ट्रैक पर मिला। इसीलिए मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और उत्तर प्रदेश के रेल थाना तथा यूपी पुलिस से कार्रवाई की अपील की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles