Saturday, June 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज में रेप का फरार आरोपी अमजेद गिरफ्तार:2 महीने से तलाश कर रही थी पुलिस, मेडिकल के बाद भेजा गया जेल


किशनगंज के पोठिया थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम को रेप मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अली हुसैन के बेटे अमजेद के रूप में हुई है। वह उदागारा पंचायत के खाड़ाबारी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीते 21 अप्रैल को पोठिया थाना में कांड संख्या 157/26, धारा 64(1) बीएनएस के तहत दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष कैप्टन संजय पांडे ने बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारी से मिली पर्यवेक्षण टिप्पणी के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तारी के तुरंत बाद उसका मेडिकल जांच कराया गया। मेडिकल के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। फरार वारंटियों की छापेमारी जारी थानाध्यक्ष ने कहा कि पोठिया थाना क्षेत्र में लंबे समय से फरार वारंटियों और गंभीर मामलों के नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। न्यायालय के आदेशों का पालन करना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस महिलाओं से जुड़े अपराधों को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles