किशनगंज के शबाना बेगम हत्याकांड में पहाड़कट्टा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। SDPO-2 मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद प्राथमिकी अभियुक्त मो. इरफान और अप्राथमिकी अभियुक्त फिरदौस को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामला 14 जून का,BNS के तहत केस दर्ज यह सनसनीखेज मामला 14 जून 2026 का है। छतरगाछ के समीप कोल्था पुल स्थित हक पब्लिक स्कूल के पीछे रविवार सुबह एक 18 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। मृतका की पहचान शबाना बेगम (पिता मकतूब हुसैन), निवासी भोटाथाना पंचायत के रूप में हुई थी। इस संबंध में पहाड़कट्टा थाना कांड संख्या 154/26, धारा 103(1)/238/3(5) BNS (हत्या) के तहत केस दर्ज किया गया था। 7 महीने पहले मंसूर के साथ भागी थी शबाना पुलिस जांच में सामने आया कि शबाना बेगम लगभग 7 माह पूर्व नया बस्ती कोल्था वार्ड-01 निवासी मंसूर के साथ घर से गायब हो गई थी। हाल ही में दोनों घर लौटे थे। कुछ ही दिन बाद युवती का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मंसूर के बेटे मो. इरफान (प्राथमिकी अभियुक्त) और मंसूर की पत्नी फिरदौस (अप्राथमिकी अभियुक्त) को गिरफ्तार किया है। दोनों साकिन-कोल्था, थाना-पहाड़कट्टा के रहने वाले हैं। SDPO-2 बोले-आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा मामले पर SDPO-2 मनोज कुमार सिंह ने कहा, वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। हत्या में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। सभी दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। थानाध्यक्ष फुलेंद्र कुमार ने बताया कि अन्य संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।
किशनगंज हत्याकांड में आरोपी इरफान और मां फिरदौस अरेस्ट:7 महीने पहले युवक संग भागी युवती का शव मिला था