
प्रतापपुर. थाना क्षेत्र के जोगीयारा पंचायत के लिदिक गांव निवासी बालेश्वर गंझू (30) की मौत मंगलवार को कीटनाशक पीने से हो गयी. बताया गया कि वह शराब के नशे में किसी बात को लेकर गुस्से में आकर घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली. उसकी स्थिति बिगड़ने पर परिजन आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसकी सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को सदर अस्पताल चतरा भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने कहा कि इस संबंध में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है.
The post कीटनाशक पीने से लिदिक गांव के युवक की मौत appeared first on Prabhat Khabar.

