Tuesday, July 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कुत्तों ने एक दिन में 40 लोगों को काटा:सुबह से दोपहर तक में डॉग बाइट के शिकार हुए राहगीर, लगा एंटी रेबीज का इंजेक्शन


शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। चौक, जीबी रोड और बैरागी इलाके में सिर्फ एक दिन में कुत्तों ने बड़ी संख्या में लोगों पर हमला किया है। सुबह से लेकर दोपहर तक 40 से ज्यादा लोग डॉग बाइट का शिकार हो गए। घटना के बाद पूरे शहर में डर का माहौल है। घटना मंगलवार की है। घायलों को आनन-फानन में जेपीएन अस्पताल पहुंचाया गया। सभी मरीजों को एंटी रेबीज का इंजेक्शन दिया गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, सुबह से ही एक के बाद एक मरीज पहुंचते रहे थे। इमरजेंसी वार्ड में भीड़ लग गई थी। डॉक्टरों ने बताया कि अब तक 40 केस दर्ज हो चुके हैं और संख्या बढ़ भी सकती है।
रात में हालात और ज्यादा खराब बैरागी मोहल्ले के संदीप गुप्ता ने बताया कि मैं सड़क से गुजर रहे था। तभी अचानक कुत्तों का झुंड टूट पड़ा। हाथ-पैर में काट लिया। किसी तरह जान बचाकर भागे। नई गोदाम के राजेश कुमार ने कहा कि कुत्तों ने बिना उकसावे के हमला कर दिया। अब हालत यह है कि लोग घर से बाहर निकलने से डर रहे हैं।
घटना के बाद शहर के कई इलाकों में दहशत है। खासकर बच्चे और बुजुर्ग घरों में कैद हो गए हैं। लोगों का कहना है कि रात में तो हालत और भी खराब हो जाते हैं। सड़कों पर कुत्तों का झुंड दिखता है। कई बार बाइक सवारों का पीछा भी करते हैं। नगर निगम पर लापरवाही का आरोप स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शहर में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन पकड़ने या नियंत्रण करने की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles