Sunday, September 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

केटीपीएस में मेंटेनेंस से बिजली उत्पादन ठप:कोडरमा जिले में गहराया बिजली संकट, 40 मेगावाट कम मिलेगी सप्लाई


कोडरमा में एक बार फिर बिजली संकट गहरा गया है। जिले के इकलौते बिजली उत्पादन केंद्र कोडरमा थर्मल पावर स्टेशन (केटीपीएस) में आईसीटी मेंटेनेंस का काम शुरू होने के कारण बिजली उत्पादन पूरी तरह बंद हो गया है। इसका सीधा असर जिले की बिजली आपूर्ति पर पड़ेगा। बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता रणधीर कुमार ने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे से केटीपीएस से बिजली आपूर्ति बंद है। मेंटेनेंस का काम पूरा होने तक यह स्थिति बनी रहने की संभावना है। ऐसे में जिले के सभी प्रखंडों में बिजली संकट का असर देखने को मिलेगा। विभाग के अनुसार, केटीपीएस से अनुबंध के तहत कोडरमा बिजली विभाग को 80 मेगावाट बिजली मिल रही थी। लेकिन उत्पादन बंद होने के बाद फिलहाल इतनी बिजली उपलब्ध नहीं हो सकेगी। 80 की जगह सिर्फ 40 मेगावाट बिजली मिलेगी कार्यपालक अभियंता रणधीर कुमार के अनुसार, केटीपीएस में उत्पादन बंद रहने के दौरान दूसरे पावर प्लांट से बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। हालांकि, वहां से केटीपीएस को फिलहाल केवल 50 प्रतिशत बिजली ही मिल पाएगी। यानी कोडरमा को 80 मेगावाट की जगह करीब 40 मेगावाट बिजली ही उपलब्ध होगी। इससे मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर पैदा होने की आशंका है। शेष 40 मेगावाट बिजली की व्यवस्था के लिए बिजली विभाग की ओर से संबंधित स्तर पर पत्र लिखा गया है। विभाग को उम्मीद है कि अतिरिक्त बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था जल्द हो जाएगी। संकट को कुछ हद तक कम किया जा सकेगा। हालांकि, जब तक वैकल्पिक व्यवस्था पूरी तरह नहीं हो जाती, तब तक उपभोक्ताओं को कम बिजली आपूर्ति का सामना करना पड़ सकता है। सभी प्रखंडों पर पड़ेगा असर, विभाग ने संयम की अपील की केटीपीएस में मेंटेनेंस के कारण उत्पन्न बिजली संकट का असर केवल शहर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जिले के सभी प्रखंड प्रभावित होंगे। बिजली की उपलब्धता कम होने के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में आपूर्ति का समय प्रभावित हो सकता है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा परिस्थिति में उपलब्ध बिजली के अनुसार आपूर्ति को संचालित करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यपालक अभियंता ने उपभोक्ताओं से इस दौरान संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने लोगों से बिजली की उपलब्धता के अनुसार ही जरूरी काम निपटाने और विभाग का सहयोग करने को कहा है। विभाग की ओर से अतिरिक्त 40 मेगावाट बिजली की व्यवस्था के लिए प्रयास जारी है। अधिकारियों को उम्मीद है कि वैकल्पिक बिजली की व्यवस्था होने के बाद जिले में आपूर्ति की स्थिति में सुधार आएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles