बिहार के मोहनिया थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) में जमकर तोड़फोड़ की। छह से सात की संख्या में आए बदमाशों ने रिवॉल्वर लहराते हुए दुकान में रखे लैपटॉप और मशीनों को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित राजेंद्र कुमार ने बताया कि वह अपने यूनियन बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर बैठे थे, तभी अचानक अपराधी वहां पहुंचे। उन्होंने पहले आसपास की दुकानों को धमकाना शुरू किया, फिर उनकी दुकान में घुस गए। बदमाशों ने रिवॉल्वर लहराई और कैमरे बंद कर दिए। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… कानून-व्यवस्था के दावों पर सवाल खड़े कर दिए
अपराधियों ने दुकान में रखे लैपटॉप और अन्य मशीनों को उठाकर फेंक दिया, जिससे लगभग दो से ढाई लाख रुपये का भारी नुकसान हुआ। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी और 112 की टीम मौके पर पहुंची। इस घटना ने बिहार में सुशासन और कानून-व्यवस्था के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की गश्त और सुरक्षा के बड़े-बड़े दावों के बावजूद अपराधियों का इस तरह बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देना पुलिस प्रशासन की विफलता को उजागर करता है। जनता में इस घटना को लेकर आक्रोश है।

