Friday, June 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा में खड़ी कार में फंसने से नाबालिग की मौत:कार का दरवाजा नहीं खुलने से अंदर फंसा, दम घुटने से मौत की आशंका


कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के चीलोडीह गांव में शनिवार शाम एक 17 वर्षीय नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान मिजांशु कुमार के रूप में हुई है। यह घटना शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गांव से कुछ दूरी पर पिछले एक सप्ताह से एक स्विफ्ट डिजायर कार खड़ी थी। आशंका है कि मिजांशु कुमार ने कार का दरवाजा खोलकर उसमें प्रवेश किया, लेकिन बाद में वह अंदर से दरवाजा नहीं खोल पाया और कार में ही फंस गया। करीब दो से तीन घंटे तक बाहर नहीं निकलने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ। उन्होंने कार का दरवाजा खोला तो मिजांशु अंदर बेहोशी की हालत में मिला। ग्रामीणों ने उसे तत्काल सदर अस्पताल, कोडरमा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ था। मृतक की मां सुषमा देवी ने बताया कि यह कार पिछले एक सप्ताह से उसी स्थान पर खड़ी थी। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी शशि भूषण मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया परिजनों द्वारा किसी पर सीधा आरोप नहीं लगाया गया है। थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार ने बताया कि मृतक के पिता ने जानकारी दी है कि उनका पुत्र मानसिक रूप से विक्षिप्त था और एक पैर से विकलांग भी था। मामले की जांच की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles