Tuesday, May 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा में डीजे वाहन की टक्कर से महिला की मौत:भतीजा गंभीर रूप से घायल, बाइक से घर आते वक्त हुई घटना; पुलिस ने वाहन जब्त किया


कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक महिला की मौत हो गई। पिपचो-डोमचांच मुख्य मार्ग पर डीजे वाहन की चपेट में आने से यह दुर्घटना हुई, जिसमें महिला का भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान डोमचांच थाना क्षेत्र के मसनोडीह निवासी 80 वर्षीय पनवा देवी के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति 55 वर्षीय संजय साव हैं, जो चलकुशा थाना क्षेत्र के बनगांव के रहने वाले हैं। दोनों फुआ-भतीजे थे। तेज रफ्तार डीजे वाहन ने मारी टक्कर जानकारी के अनुसार, पनवा देवी मंगलवार को अपने मायके बनगांव से एक शादी समारोह में शामिल होकर भतीजे संजय साव के साथ मोटरसाइकिल से अपने घर मसनोडीह लौट रही थीं। इसी दौरान, पिपचो-डोमचांच मुख्य मार्ग पर पथलकुदवा स्थित खोवा पहाड़ के पास डोमचांच की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार डीजे वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों फुआ-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने पनवा देवी को मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना के बाद चालक डीजे वाहन लेकर मौके से फरार हो गया था। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया। अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles