Monday, June 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा में मानसिक विक्षिप्त ने बैंक चौकीदार पर किया हमला:खुद के सिर पर भी ईंट-पत्थर से वार किए, दोनों अस्पताल में भर्ती


कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत बैंक ऑफ इंडिया की फुलवरिया शाखा में सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक व्यक्ति ने बैंक में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में 55 वर्षीय चौकीदार रसकलाल पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई, जब बैंक में सामान्य कामकाज चल रहा था। अचानक बाहर शोर-शराबा होने लगा। बैंक से बाहर निकले ग्राहकों ने देखा कि एक व्यक्ति चौकीदार पर हमला कर रहा था। जब लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने उन पर भी ईंट-पत्थर से हमला किया। लोगों ने पकड़ा आरोपी को गनीमत रही कि इस दौरान कोई अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ। इसके बाद हमलावर ने खुद के सिर पर भी ईंट-पत्थर से वार किए, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए उस व्यक्ति को पकड़ा और रस्सी से एक लोहे के खंभे से बांध दिया। घटना की सूचना तत्काल नवलशाही पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया गया। नवलशाही थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया है कि हमला करने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हमलावर की पहचान करने का प्रयास कर रही है, ताकि उसके परिजनों को सूचित कर आगे की कार्रवाई की जा सके। दवा खाने के बाद से मानसिक संतुलन बिगड़ा: परिजन हमला करने वाले युवक की पहचान मरकच्चो थाना क्षेत्र के बिरजामु निवासी 24 वर्षीय दिलीप यादव पिता गिरधारी यादव के रूप में की गई है। इधर घटना की सूचना मिलते ही दिलीप यादव के रिश्तेदार सदर अस्पताल पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्होंने बताया कि दिलीप को काफी समय से मिर्गी की बीमारी है। एक दिन पूर्व वह रांची जाकर मिर्गी का अपना दवा लाया था। इसके बाद उस दवा को खाने के बाद से उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles