कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लतबेधवा गांव में एक नवविवाहिता ने फंदे से झूल अपनी जीवनलीला खत्म कर ली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय संजना कुमारी, पति अमर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार संजना का विवाह चार माह पहले मरकच्चो निवासी अमर सिंह के साथ लव मैरिज हुई थी। यह शादी दोनों परिवारों की सहमति से हुआ था। शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था। पांच दिन पूर्व संजना अपने मायके लतबेधवा आई हुई थी। घटना की रात वह अपने परिवार के साथ गिरिडीह के झारखंडी धाम में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौटी थी। रात करीब 11 बजे घर लौटने के बाद उसने अपने पति से फोन पर बातचीत की और फिर अपने कमरे में सोने चली गई। दरवाजा तोड़ा तो दिखी झूलती लाश मंगलवार सुबह जब संजना की मां संगीता देवी घर की सफाई कर रही थीं, तब उन्होंने बेटी के कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संदेह होने पर उन्होंने संजना के मोबाइल पर कॉल किया, परंतु कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने घर के पीछे जाकर कमरे की खिड़की से झांका तो अंदर का दृश्य देख सभी सन्न रह गए। संजना पंखे से फंदे के सहारे लटकी हुई थी। इसके बाद परिजनों ने तत्काल दरवाजा तोड़कर अंदर गए और उसे नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना तुरंत जयनगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं ससुराल पक्ष को भी घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद वे भी गांव पहुंचे। दामाद पैसे के लिए कर रहा था प्रताड़ित मृतका के पिता बसंत नारायण सिंह ने जयनगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए अपने दामाद अमर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि अमर सिंह पिछले कुछ दिनों से लगातार संजना को फोन कर 50 हजार रुपए की मांग कर रहा था। सोमवार को भी उसने कई बार फोन कर पैसे के लिए दबाव बनाया था। पिता का आरोप है कि इसी मानसिक प्रताड़ना के कारण उनकी बेटी ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
कोडरमा में मायके में नवविवाहिता ने की आत्महत्या:चार महीने पहले हुई थी लव मैरिज, पिता बोले- ₹50 हजार के लिए किया जा रहा था प्रताड़ित