Thursday, June 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा में युवक ने की आत्महत्या:पत्नी से विवाद के बाद पीया जहर, तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को मिली जानकारी


कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में एक 24 वर्षीय कुली ने पत्नी से विवाद के बाद विषपान कर लिया। इलाज के लिए हजारीबाग ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। यह घटना मंगलवार सुबह सामने आई। मृतक की पहचान वार्ड संख्या 4, तिलैया बस्ती निवासी रवि कुमार यादव, पिता मोहित यादव के रूप में हुई है। वह कोडरमा स्टेशन पर कुली का काम करता था। पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया जानकारी के अनुसार, बीती रात रवि काम से घर लौटा। इसके बाद उसका अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि रवि ने गुस्से में घर में रखा कीटनाशक पी लिया। कीटनाशक पीने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे तुरंत सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे हजारीबाग रेफर कर दिया। हालांकि, हजारीबाग ले जाते समय रास्ते में ही रवि की मौत हो गई। मृत्यु के बाद परिजन शव को घर ले आए। मंगलवार सुबह घटना की सूचना तिलैया पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही तिलैया पुलिस के अधिकारी मृतक के घर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया। बताया गया है कि मृतक की एक छोटी बेटी है और वह अपने घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles