Saturday, May 23, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा में संदिग्ध हालत में मिला शव:दोनों कान और नाक से निकल रहा था खून, परिजनों का आरोप- हत्या की साजिश


कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत डंडाडीह के समीप शनिवार देर शाम 55 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध स्थिति में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान लोहाडंडा निवासी केदार यादव (पिता बनारस यादव) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, गांव में मवेशियों को चराने की जिम्मेदारी बारी-बारी से ग्रामीणों को दी जाती है और शनिवार को यह जिम्मेदारी केदार यादव के हिस्से में थी। बताया गया कि शाम को मवेशी चराकर लौटने के दौरान वह एक मजदूर को उसके घर छोड़ने के लिए अपनी बाइक से डंडाडीह की ओर गए थे। इसी दौरान यह घटना घटित हुई है। सड़क हादसे की सूचना, अस्पताल में तोड़ा दम मृतक के छोटे भाई मोहन यादव ने बताया कि कुछ देर बाद उन्हें सूचना मिली कि डंडाडीह पावरहाउस के पास सड़क दुर्घटना हुई है। केदार यादव सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़े हैं। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने भाई को बेसुध हालत में पाया। मोहन के अनुसार, केदार यादव कुछ कहने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनकी हालत गंभीर थी। आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मोहन ने बताया कि केदार के दोनों कान और नाक से खून निकल रहा था, जबकि शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं थे, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। परिजनों का आरोप- हत्या की साजिश, जांच में जुटी पुलिस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। छोटे भाई मोहन यादव ने सड़क दुर्घटना की आशंका से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि जिस मजदूर को केदार यादव छोड़ने गए थे, उसे इस घटना के बारे में पूरी जानकारी हो सकती है। उन्होंने जयनगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की गहन जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक पेशे से किसान थे। खेती के साथ-साथ ट्रक भी चलाते थे। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्री, दो पुत्र समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles