Wednesday, September 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा में 3 साल की बच्ची नदी में डूबी:मां के साथ बर्तन धोने गई, अचानक आई बाढ़ में बही; 5 किमी दूर मिला शव


कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के कोठियार पंचायत के नावाडीह टोला में बुधवार को बरमसिया नदी में डूबने से 3 साल की बच्ची की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुधीर रॉय की बेटी माही कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, माही अपनी मां मधु देवी के साथ नदी में बर्तन धोने गई थी। इसी दौरान अचानक नदी में बाढ़ का तेज पानी आ गया। देखते ही देखते नदी का जलस्तर बढ़ने लगा और बहाव तेज हो गया। नदी के किनारे मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान मधु देवी भी अपनी बेटी माही का हाथ पकड़कर सुरक्षित जगह की ओर भागने लगीं। लेकिन तेज बहाव के बीच अचानक माही का हाथ मां के हाथ से छूट गया और बच्ची पानी में बह गई। सैकड़ों ग्रामीणों ने घंटों नदी में बच्ची को खोजा बच्ची के नदी में बहने की जानकारी मिलते ही नावाडीह टोला और आसपास के ग्रामीण नदी किनारे पहुंच गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बच्ची को खोजने के लिए नदी और उसके आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की। लोगों ने नदी के किनारे, झाड़ियों और पानी के आसपास काफी देर तक खोजबीन की। ग्रामीणों ने घंटों तक बच्ची को तलाशा, लेकिन तत्काल उसका कोई पता नहीं चल पाया। तेज बहाव और नदी में बढ़े पानी के कारण खोजबीन में भी परेशानी हुई। इसके बावजूद ग्रामीण लगातार बच्ची की तलाश में जुटे रहे। 5 किमी दूर झाड़ियों में फंसा मिला शव काफी देर तक चली खोजबीन के बाद माही का शव घटनास्थल से करीब 5 किलोमीटर दूर नदी किनारे झाड़ियों में फंसा हुआ मिला। शव मिलने की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, परिवार में मातम छा गया। मां मधु देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के अन्य सदस्यों की हालत भी खराब है। बच्ची की मौत से पूरे गांव में गम का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, माही अपनी मां के साथ सामान्य रूप से बर्तन धोने गई थी, लेकिन अचानक नदी में आए तेज पानी ने परिवार की खुशियां छीन लीं। हादसे के बाद ग्रामीणों में भी काफी दुख है। अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर ग्रामीणों ने बताया कि नावाडीह टोला और आसपास का इलाका जंगली और पहाड़ी क्षेत्र में आता है। यहां हल्की बारिश होने के बाद भी पहाड़ी इलाकों से पानी तेजी से नीचे उतरकर बरमसिया नदी में पहुंचता है। इसके कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाता है और पानी का बहाव तेज हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि बुधवार को भी इसी तरह अचानक नदी में पानी बढ़ा और माही तेज बहाव की चपेट में आ गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना सतगावां थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी बबलू सिंह ने बताया कि उन्हें बच्ची के नदी में बहने की जानकारी मिली है। पुलिस की टीम को गांव भेजा जा रहा है। पुलिस के पहुंचने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles