कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरपुर गांव में जमीन के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बुधवार देर रात हुई हिंसक झड़प में कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव के निजी वाहन चालक राजकुमार यादव की हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, राजकुमार यादव देर रात विधायक के साथ एक कार्यक्रम में मौजूद थे। झुमरीतिलैया से लौटने के दौरान उन्हें गांव में विवाद की सूचना मिली। जानकारी मिलने के बाद राजकुमार यादव तुरंत अपने गांव चितरपुर पहुंचे। वहां पहले से गोतिया परिवार के लोगों के साथ विवाद चल रहा था। जैसे ही वह घर के पास पहुंचे बहस हिंसक झड़प में बदल गया। इसी दौरान आरोपियों ने राजकुमार यादव पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना से पहले विधायक ने भी पुलिस को फोन कर स्थिति की जानकारी दी थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। पिता, मां और बेटी पर भी हमला, इलाजरत इस घटना में मृतक की बेटी सोनिका कुमारी, मां सुधा देवी और पिता दशरथ यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तीनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। सोनिका कुमारी के अनुसार, जब वे घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचीं तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले भी विवाद के दौरान मृतक की मां को जमीन में आधा गाड़ने की कोशिश की गई थी, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव और बढ़ गया था। विधायक ने पुलिस पर उठाए सवाल घटना की जानकारी मिलते ही विधायक डॉ. नीरा यादव देर रात सदर अस्पताल पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। विधायक का कहना है कि यदि पहले मिली शिकायतों पर कार्रवाई होती, तो इतनी बड़ी घटना टाली जा सकती थी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। लेकिन पुलिस अधिकारियों ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लोगों ने किया सड़क जाम इधर इस मामले से आक्रोशित विधायक के समर्थकों ने मृतक राजकुमार यादव के शव के साथ कोडरमा थाना के सामने रांची-पटना मुख्य मार्ग को किया जाम। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मांग की है कि कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान को अविलंब निलंबित किया जाए। इसके साथ ही दोषियों को गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिया जाए।
कोडरमा विधायक के ड्राइवर की हत्या:रिश्तेदारों के साथ था जमीन विवाद, धारदार हथियार से मारा, पिता, मां और बेटी घायल