झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित करने और उन्हें स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है। क्रिकेट जगत में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और कम उम्र में शानदार प्रदर्शन से देशभर में पहचान बना चुके वैभव को लेकर यह निर्णय लिया गया है। मंत्री इरफान अंसारी ने अपने X अकाउंट पर लिखा है कि भले ही उनकी टीम हालिया मुकाबला जीत नहीं पाई, लेकिन वैभव ने करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया है। उन्होंने वैभव की बल्लेबाजी शैली, आत्मविश्वास और आक्रामक खेल को असाधारण बताते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेंदबाजों का सामना करना उनकी अद्भुत प्रतिभा का प्रमाण है। कम उम्र में बड़ी उपलब्धि, युवाओं के लिए प्रेरणा इरफान अंसारी ने कहा कि महज 15 वर्ष की आयु में वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह साहस और प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, वह भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक नई दिशा तय कर रहा है। उन्होंने कहा कि वैभव केवल एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि युवाओं के लिए मेहनत, अनुशासन और संघर्ष का जीवंत उदाहरण हैं। उनकी उपलब्धियों ने न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि बिहार और पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि वैभव की सफलता लाखों युवाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना सरकार की प्राथमिकता है। स्वास्थ्य जागरूकता अभियान में निभाएंगे भूमिका स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि वैभव सूर्यवंशी को ब्रांड एंबेसडर बनाकर राज्य में स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वैभव की सकारात्मक सोच और अनुशासित जीवनशैली युवाओं को स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। स्वास्थ्य विभाग उनके साथ मिलकर फिटनेस, संतुलित आहार और मानसिक स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता फैलाएगा। मंत्री इरफान अंसारी ने विश्वास जताया कि वैभव आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। देश को उन पर लंबे समय तक गर्व रहेगा। जल्द ही उन्हें झारखंड में औपचारिक रूप से सम्मानित किया जाएगा। पिता ने जमीन बेचकर क्रिकेट एकेडमी जॉइन कराई वैभव सूर्यवंशी बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर के रहने वाले हैं। 27 मार्च 2011 को जन्मे वैभव ने 9 साल की उम्र में अपने पिता संजीव के गाइडेंस में क्रिकेट खेलना शुरू किया। अपने बेटे का क्रिकेट के प्रति लगाव देखकर संजीव ने वैभव की ट्रेनिंग के लिए जमीन बेच दी। उन्होंने जेनिथ क्रिकेट एकेडमी समस्तीपुर से ट्रेनिंग शुरू की। वैभव के कोच के मुताबिक, उनके पिता संजीव उन्हें मैच दिखाने के लिए हर दूसरे दिन 100 किमी दूर ले जाते थे। वैभव जब भी एक्स्ट्रा ट्रेनिंग करते थे उनके पिता संजीव उनके अलावा सभी 10 साथी खिलाड़ियों के लिए भी टिफिन पैक करके लाते थे, क्योंकि उसके साथी गेंदबाज उसे बॉलिंग करने के लिए एक्स्ट्रा टाइम देते थे।
क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी होंगे स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर:युवा खिलाड़ी की उपलब्धि पर सरकार का बड़ा निर्णय, मंत्री इरफान अंसारी ने दी जानकारी