Friday, May 22, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

खगड़िया में हथियार तस्कर अरेस्ट:मड़ैया से मास्केट और कट्टा बरामद, गुप्त सूचना पर कार्रवाई; FIR दर्ज


खगड़िया में अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मड़ैया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देशी मास्केट और एक देशी कट्टा बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक खगड़िया के निर्देश पर जिले भर में अपराध और हथियार तस्करी पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 4 अप्रैल 2026 को मड़ैया थाना पुलिस को विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-09 स्थित भोला चौरसिया के घर में अवैध हथियार छिपाकर रखे गए थे। घर की तलाशी के दौरान हथियार बरामद सूचना मिलते ही मड़ैया थाना अध्यक्ष सावित्री कुमारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध स्थान पर पहुंचकर विधिवत छापेमारी की। घर की तलाशी के दौरान पुलिस को एक देशी मास्केट और एक देशी कट्टा मिला। मौके से ही आरोपी भोला चौरसिया (पिता- सिकंदर चौरसिया), निवासी वार्ड नंबर-09, मड़ैया को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि बरामद हथियारों का उपयोग आपराधिक घटनाओं में किया जा सकता था, जिससे समय रहते कार्रवाई कर एक बड़ी वारदात को टाल दिया गया। शस्त्र अधिनियम में मामला दर्ज, जांच जारी गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि हथियारों के स्रोत और इसके पीछे सक्रिय गिरोह का पता लगाया जा सके। इस मामले में मड़ैया थाना कांड संख्या 141/26 दर्ज करते हुए शस्त्र अधिनियम की धारा 25(1-b)a/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है और मामले की गहन जांच की जा रही है। गोगरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी साक्षी कुमारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खगड़िया पुलिस अपराध और अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में ऐसी अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। छापेमारी टीम में शामिल
इस कार्रवाई में मड़ैया थाना अध्यक्ष सावित्री कुमारी, एसआई बेचन सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे, जिनकी तत्परता और सूझबूझ से यह सफलता मिली।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles