Wednesday, August 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गढ़वा के युवक ने गुजरात में लगाई फांसी:निर्माणाधीन बिल्डिंग की 32वीं मंजिल पर क्रेन से लटककर दी जान, स्थानीय लोगों ने देखी बॉडी


गुजरात के अहमदाबाद में एसजी हाईवे पर निरमा यूनिवर्सिटी के सामने निर्माणाधीन ट्रेमोंट एडलिप बिल्डिंग में 22 वर्षीय युवक प्रीतम सिंह ने कथित तौर पर क्रेन से लटककर आत्महत्या कर ली। युवक मूल रूप से गढ़वा का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के बाद निर्माण स्थल पर हड़कंप मच गया। बताया गया कि युवक का शव देर रात से बुधवार सुबह तक 32वीं मंजिल पर क्रेन से लटका रहा। आसपास के लोगों के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे जब वे मौके पर पहुंचे, तब भी शव ऊपर लटका हुआ था। सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा गया। मौके पर एंबुलेंस भी पहुंची। क्रेन ऑपरेटर का काम कर रहा था युवक मृतक की पहचान 22 वर्षीय प्रीतम सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रीतम पिछले कई साल से इसी निर्माण स्थल पर क्रेन ऑपरेटर का काम कर रहा था। मंगलवार देर रात किसी समय उसने क्रेन से लटककर जान दे दी। सुबह लोगों की नजर शव पर पड़ी तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सोला पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। निर्माणाधीन बिल्डिंग की 32वीं मंजिल पर शव लटका होने के कारण उसे नीचे उतारने में परेशानी का सामना करना पड़ा।पुलिस ने शव को नीचे उतारने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। आत्महत्या की वजह का पता लगाया जा रहा सोला पुलिस स्टेशन के पीआई के.एन. भूकन ने बताया कि एक व्यक्ति का शव लटका होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। उन्होंने कहा कि युवक ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जानकारी जांच के बाद सामने आएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस उसके परिचितों और अन्य लोगों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। घटना की जानकारी गढ़वा स्थित उसके परिजनों तक भी पहुंचाई जा रही है। हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles