दुग्दा | झारखंड प्रदेश तुरी समाज के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष सह संस्थापक सदस्य स्व. राजकुमार तुरी की 59वीं जयंती सोमवार को दुग्दा कोल वाशरी के प्रशासनिक कार्यालय के समक्ष स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हुई। ज्येष्ठ पुत्र राजकिशोर तुरी उर्फ नंदू तुरी, तुरी समाज के बोकारो जिलाध्यक्ष श्रीकांत तुरी और वरिष्ठ समाजसेवी सैयनाथ तुरी ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अंत में एक मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।वक्ताओं ने कहा कि स्व. राजकुमार तुरी ने तुरी समाज को संगठित कर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने झारखंड के गांव-गांव जाकर समाज के लोगों को जागरूक किया। शिक्षा, नशामुक्ति, बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ भी आजीवन संघर्ष किया।
