Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गयाजी डीएम ने 50 लोगों की शिकायतें सुनीं:अधिकारियों से कहा- सरकार के आदेश का पालन करें


गयाजी में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में 50 आम लोगों की शिकायतें सुनीं। यह पहल राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘सात निश्चय-3’ के सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)’ के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य नागरिकों की दैनिक कठिनाइयों को दूर करना है। जिलाधिकारी ने समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आमजन से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना। कई मामलों में मौके पर ही समाधान की प्रक्रिया शुरू की गई। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की मंशा है कि आम लोगों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का समाधान समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से हो। अधिकारियों को आदेश का पालन करने के लिए कहा इस पहल के तहत जिले के विभिन्न प्रशासनिक कार्यालयों में भी अधिकारी आम जनता से मिलकर उनकी शिकायतें सुन रहे हैं। जिला प्रशासन ने सूचित किया है कि प्रत्येक सप्ताह सोमवार और शुक्रवार को ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल और जिला स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों से उनके निर्धारित कार्यालय कक्ष में मिल सकते हैं। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सरकार के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें और आम नागरिकों की शिकायतों का समाधान करें। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने के लिए लगातार कदम उठा रहा है। प्रशासन का लक्ष्य है कि आम जनता को सरकारी सेवाओं से संबंधित काम में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए जिला प्रशासन का पूरा तंत्र सजग, संवेदनशील और तत्परता से कार्य कर रहा है। इस पहल से लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक सुलभ और प्रभावी मंच मिल रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles