Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गयाजी में बकरीद को लेकर चला विशेष सफाई अभियान:नगर आयुक्त ने किया वार्डों का निरीक्षण, कहा- सफाई बनाए रखने में सभी मदद करें


बकरीद पर्व के मद्देनजर गया नगर निगम की टीम शहर के अलग-अलग वार्डों में सक्रिय रही। नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया ने स्वयं आज रात तक शहर के इलाकों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ निगम के कई अधिकारी और संबंधित कर्मचारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने वार्डों में पूर्व से की गई तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सफाई कर्मियों से बातचीत कर काम की जानकारी ली और यह सुनिश्चित किया कि सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हों। नगर निगम की ओर से शहर के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी गई। सफाई व्यवस्था को मजबूत किया नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्व के दौरान किसी भी वार्ड से गंदगी की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखना है। इसी को ध्यान में रखते हुए सफाई व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। नगर निगम की ओर से सभी वार्डों में ब्लीचिंग पाउडर और चूने का छिड़काव कराया गया, ताकि संक्रमण फैलने की संभावना को रोका जा सके। साथ ही, पानी के टैंकरों की व्यवस्था भी की गई, जिससे जरूरत पड़ने पर तुरंत सफाई काम कराया जा सके। कुर्बानी के बाद निकलने वाले अवशेषों के उठाव के लिए विशेष टीमों को तैनात किया गया। नगर निगम की टीमों ने लगातार वार्डों में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा। अधिकारियों ने बताया कि पर्व के दौरान सफाई व्यवस्था को लेकर कंट्रोल रूम स्तर पर भी निगरानी रखी गई। नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया ने निगम कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि सभी कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने शहरवासियों से भी अपील की कि वे स्वच्छता बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles