![]()
भास्कर न्यूज |गिरिडीह भाकपा माले ने गांडेय और गिरिडीह विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए अभियान तेज कर दिया है। रविवार को गांडेय प्रखंड के चिहुटिया गांव में एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा प्रभारी पूरन महतो, गांडेय प्रभारी उस्मान अंसारी, कन्हाई पांडेय सहित प्रखंड के कई सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति पर गंभीर चर्चा हुई। उस्मान अंसारी ने कहा कि पिछले 15-20 वर्षों में संगठन का अपेक्षित विस्तार नहीं हो सका और नई नेतृत्व की दूसरी-तीसरी पंक्ति तैयार नहीं की गई। अब हर गांव तक संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता है।जिला कमेटी की 11-12 अप्रैल की बैठक में नई जिम्मेदारियों का बंटवारा भी किया गया। गांडेय विधानसभा क्षेत्र में मेहताब अली मिर्जा और मुफ्फसिल क्षेत्र के लिए कन्हाई पांडेय को जिम्मेदारी दी गई, जबकि गिरिडीह शहर में राजेश सिन्हा, मेहताब अली मिर्जा, नवीन पांडेय, सलामत अंसारी और रामलाल मुर्मू को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। जिला सचिव अशोक पासवान ने कहा कि शहर, मुफ्फसिल और पीरटांड़ क्षेत्र में संगठन विस्तार की काफी संभावनाएं हैं, लेकिन इसके लिए जनता से निरंतर संपर्क बनाए रखना होगा।

