गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र में एक चावल व्यवसायी से लूट की घटना सामने आई है। मंगलवार देर शाम नकाबपोश बदमाशों ने व्यवसायी बंशी साव से मारपीट कर 50 हजार रुपए, नकद और उनकी पत्नी से सोने की चेन छीन ली। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, जमुआ निवासी चावल व्यवसायी बंशी साव मंगलवार देर शाम अपनी दुकान बंद कर अंदर मौजूद थे। इसी दौरान कुछ लोग ग्राहक बनकर दुकान के बाहर पहुंचे और चावल खरीदने की बात कहकर शटर खुलवाने लगे। बदमाशों ने अंदर घुसे शटर बंद कर दिया व्यवसायी ने जैसे ही शटर खोला, पहले से घात लगाए दो नकाबपोश अपराधी तेजी से दुकान के अंदर घुस गए। उन्होंने अंदर से शटर बंद कर दिया और व्यवसायी बंशी साव के साथ मारपीट शुरू कर दी। अपराधियों ने उनसे दुकान में रखे रुपये निकालने का दबाव बनाया। बदमाशों ने दुकान से करीब 50 हजार रुपए नगद लूट लिए। इस दौरान घर में मौजूद उनकी पत्नी ने विरोध करने की कोशिश की, तो अपराधियों ने उनके गले से सोने की चेन भी छीन ली। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी दुकान के पीछे के दरवाजे से फरार हो गए। अपराधियों ने जाते-जाते धमकी भी दी घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित व्यवसायी बंशी साव ने बताया कि अपराधियों ने पूरी वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया। उन्होंने यह भी बताया कि अपराधी काफी आक्रामक थे और जाते-जाते धमकी भी देकर गए। सूचना मिलते ही जमुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। घटना के बाद व्यवसायियों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस संबंध में खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि घटना हुई है सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है तथा जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
गिरिडीह के जमुआ में चावल व्यवसायी से लूट:नकाबपोश बदमाशों ने 50 हजार नकद, सोने की चेन छीन कर हुए फरार