Friday, June 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह के तिसरी में ऑटो-बाइक की टक्कर, 8 घायल:4 साल के बच्चे समेत दो की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए रेफर


गिरिडीह जिले के तिसरी-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। गम्हारियाटांड़ स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरा एक ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पलट गया। हादसे में बाइक सवार समेत कुल आठ लोग घायल हो गए। इनमें से दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और गंभीर रूप से घायल दो लोगों को दुर्घटनाग्रस्त ऑटो से ही अस्पताल पहुंचाया। खटपोंक के मुखिया जानकी यादव और समाजसेवी प्रकाश यादव ने अपनी गाड़ी से अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। घायलों में ऑटो सवार 63 वर्षीय सहदेव हजाम (पिता: कुंजो हजाम), 4 वर्षीय प्रियांशु कुमार, कविता कुमारी और रिंकी देवी शामिल हैं। बाइक पर सवार गुमगी निवासी यमुना दास (पिता: लक्ष्मण रविदास) और रोहित दास भी घायल हुए हैं। सहदेव हजाम और प्रियांशु कुमार की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। इस हादसे के दौरान ऑटो में तीन माह का एक मासूम बच्चा भी सवार था। आश्चर्यजनक रूप से बच्चे को कोई चोट नहीं आई। हालांकि, उसे बचाने के प्रयास में उसकी मां के हाथ में हल्की चोट लगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खटपोंक गांव के कुछ ग्रामीण बेलकुशी महादेव मंदिर में आयोजित विवाह समारोह से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान खिजुरी की ओर से आ रही एक बाइक से ऑटो की सीधी टक्कर हो गई, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही तिसरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच तथा आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles