Sunday, April 26, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में दो लूटकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार:देवघर से आरोपी पकड़ा गया, मोबाइल-नकदी और गांजा बरामद, अन्य आरोपी फरार


गिरिडीह पुलिस ने हाल के दो लूटकांड का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक आरोपी को देवघर से गिरफ्तार किया है। इस मामले में उसके अन्य साथी अब भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। सदर एसडीपीओ जितवाहन उरांव ने बताया कि पहली घटना 11 अप्रैल 2026 की रात बस स्टैंड रोड स्थित न्यू परिसदन भवन के पास हुई थी। जहां अपराधियों ने रिवाल्वर का भय दिखाकर राहगीरों से लूटपाट की थी। इस संबंध में नगर थाना में कांड संख्या 88/26 दर्ज किया गया था। वहीं दूसरी घटना 16 अप्रैल की रात हुई, जिसमें अमित कुमार लकड़ा से बैग, कपड़े और 8500 रुपये नकद लूट लिए गए थे। इस मामले में कांड संख्या 91/26 दर्ज किया गया था। देवघर से धराया आरोपी, लूट का सामान बरामद दोनों मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने न्यू चुड़ी मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय अफरोज शेख को देवघर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने दोनों लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटे गए मोबाइल फोन, पर्स, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज और नकदी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि बरामद सामान पीड़ितों का ही है, जिसकी पहचान कराई जा रही है। छापेमारी में गांजा और नशीली गोलियां जब्त पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए 25 अप्रैल को न्यू चुड़ी मोहल्ला में स्वानी कुरैशी के घर छापेमारी की, जहां से करीब 1575 ग्राम गांजा, 50 पीस नशीली गोलियां और 3000 रुपये नकद बरामद किए गए। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड संख्या 96/26 दर्ज किया गया है। हालांकि छापेमारी के दौरान अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। इस पूरी कार्रवाई में नगर थाना पुलिस और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles