Sunday, June 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत:जहर और फांसी की अलग-अलग सूचना से बढ़ा संदेह, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप


गिरिडीह जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र के भलूवाही गांव में 22 वर्षीय विवाहिता राखी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, राखी कुमारी का विवाह 20 अप्रैल 2025 को सत्यम कुमार से हुआ था। मृतका के चाचा सेवक कुमार ने बताया कि घटना वाले दिन ससुराल पक्ष ने पहले फोन कर सूचना दी कि राखी अचानक बेहोश हो गई है और उसे इलाज के लिए जमुआ ले जाया जा रहा है। एक ही घटना को लेकर अलग-अलग सूचनाएं कुछ समय बाद परिवार को बताया गया कि उसने जहर खा लिया है। इसके थोड़ी देर बाद फांसी लगाने की बात कही गई। एक ही घटना को लेकर अलग-अलग सूचनाएं मिलने से परिजनों को संदेह हुआ। परिजनों का आरोप है कि राखी की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही हिरोडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। हिरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्रा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles