Wednesday, July 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में सड़क हादसा, दो भाइयों की मौत:बोलरो और बाइक की टक्कर से हुई दुर्घटना, सवार 20 फीट ऊपर उछलकर दूर जा गिरे


गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। यह घटना तिसरी-गांवा मुख्य मार्ग पर भुराई मध्य विद्यालय के पास हुई, जहां एक बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। मृतकों की पहचान गुमगी राउत टोला निवासी 25 वर्षीय विवेक राउत (पिता स्व. विजेंद्र राउत) और प्रिस राउत (पिता विजय राउत) के रूप में हुई है। बाइक से अपने घर गुमगी लौट रहे थे
दोनों आपस में चचेरे भाई थे और तिसरी के दक्षिणी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य रामकुमार राउत के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक तिसरी चौक से अपनी बाइक से अपने घर गुमगी लौट रहे थे। इसी दौरान गांव की ओर से आ रही एक काले रंग की बोलेरो ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक करीब 20 फीट ऊपर उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। विवेक राउत ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया
इस हादसे में प्रिस राउत की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों और तिसरी पुलिस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तिसरी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्रिस राउत को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल विवेक राउत ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल और मृतकों के घर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तिसरी पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने ले आई है और बोलेरो चालक की तलाश जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles