Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में हुआ सड़क हादसा; 1 मरा, 8 घायल:बाइक सवार एक युवक की हालत नाजुक, सभी 8 घायल सदर अस्पताल में इलाजरत


गिरिडीह में शुक्रवार रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। वहीं बच्चे सहित 8 लोग घायल गए। पहली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जोड़ापहाड़ी स्थित बदगुंदा मोड़ के पास हुई। जहां एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पीरटांड़ प्रखंड के सुगवाटांड़ के रहने वाले बशुदेव राय के बेटे दीपक राय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका साथी रौनक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पिता का नाम कार्तिक राय है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक पल्सर बाइक से गिरिडीह की ओर आ रहे थे। पुलिस पहुंची मौके पर पहुंची, एक की हालत गंभीर घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दीपक राय को मृत घोषित कर दिया। जबकि रौनक कुमार राय का इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पूर्णानगर में दो बाइकों की टक्कर, बच्चे घायल दूसरी घटना पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पूर्णानगर में हुई। जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में आठ लोग घायल हो गए। इनमें कई छोटे बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार बिनोद साव अपने छह बच्चों के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर खुखरा से बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोड़ स्थित ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान पूर्णानगर के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई, जिससे सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सदर अस्पताल में सभी इलाजरत हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को निजी टेम्पू की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया। घायलों में गुड़िया कुमारी (9), संतोषी कुमारी (12), कृति कुमारी (7), अंकुश कुमार (2), कोमल कुमारी (4), अंकित कुमार (5) और बिनोद साव (35) शामिल हैं। सभी का इलाज जारी है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles