Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Patna Lab Technician Protest | Demand for 2359 Posts

बिहार में लैब टेक्नीशियन भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत लंबित नियुक्तियों और नई भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं होने से नाराज अभ्यर्थियों ने आज पटना में एक दिवसीय पैदल मार्च निकाला। यह मार्च करगिल च

.

अभ्यर्थियों की सबसे बड़ी मांग बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग में लैब टेक्नीशियन के 2359 पदों पर चल रही नियुक्ति प्रक्रिया को जल्द अंतिम रूप देने की है। अभ्यर्थियों का कहना है कि काफी समय से यह प्रक्रिया लंबित है, जिससे हजारों योग्य अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। सरकार जल्द परीक्षा और नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर नियुक्ति पत्र जारी करे। प्रदर्शन की कुछ तस्वीरें…

जेपी गोलंबर के पास अभ्यर्थियों को रोका गया।

जेपी गोलंबर के पास अभ्यर्थियों को रोका गया।

पटना की सड़कों पर निकाला पैदल मार्च।

पटना की सड़कों पर निकाला पैदल मार्च।

NHM भर्ती का आवेदन लिंक अब तक जारी नहीं होने पर नाराजगी

अभ्यर्थियों ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत जारी लैब टेक्नीशियन भर्ती विज्ञापन पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि भर्ती का विज्ञापन जारी हुए कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक ऑनलाइन आवेदन (फॉर्म) भरने का लिंक जारी नहीं किया गया है।

इससे हमलोग में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। संगठन ने सरकार और संबंधित विभाग से इस देरी का कारण स्पष्ट करने और जल्द आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।

NHM के 1068 पदों पर जल्द आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की मांग

इसके साथ ही NHM के तहत प्रस्तावित 1068 लैब टेक्नीशियन पदों के लिए भी जल्द आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। अभ्यर्थियों का कहना है कि स्वास्थ्य संस्थानों में लैब टेक्नीशियन की आवश्यकता होने के बावजूद भर्ती प्रक्रिया में लगातार देरी हो रही है। इससे बेरोजगार युवाओं को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

छात्रों का कहना है कि यदि सरकार जल्द BTSC की 2359 पदों वाली नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं करती और NHM की लंबित भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं करती, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। हम सब लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं और अब सरकार को उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय लेना चाहिए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles