Monday, July 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरीडीह में सड़क हादसा, दो बाइक सवार घायल:तेज रफ्तार कार ने पीछे से मारी टक्कर, एक युवक गंभीर, दूसरे को हल्की चोट


गिरीडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बाराशोली मोड़ के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। बताया जाता है कि पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बलेनो कार ने आगे चल रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। एक युवक गंभीर, दूसरे को हल्की चोट घायलों की पहचान श्रीलाल सोरेन और रामकिशोर हांसदा के रूप में हुई है। दोनों युवक मधुपुर से भरकट्टा की ओर जा रहे थे, तभी गोड्डा से हजारीबाग की दिशा में आ रही बलेनो कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में श्रीलाल सोरेन को हल्की चोटें आई हैं, जबकि रामकिशोर हांसदा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सड़क से उठाया और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। इसके बाद गंभीर रूप से घायल रामकिशोर हांसदा को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, श्रीलाल सोरेन का भी प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस कर रही हादसे के कारणों की जांच हादसे में बाइक और बलेनो कार दोनों को नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलने पर बेंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। इधर, स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि इस सड़क पर आए दिन तेज गति के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर गति नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles