Friday, May 22, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गुमला में लव ट्रायंगल में शख्स की हत्या:खेत से लौटते वक्त डंडे से पीटकर मार डाला, बेटी ने भागकर बचाई जान; आरोपी फरार


गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के छिछवाणी गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर एक शख्स की हत्या कर दी गई। गांव निवासी कामिल टोप्पो ने अपने ही गांव के राजेंद्र कुमार मिंज (45) की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना सोमवार रात की है। आरोपी कामिल टोप्पो वारदात के बाद से फरार है। ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह बताया कि राजेंद्र कुमार मिंज और कामिल टोप्पो दोनों एक ही महिला से प्रेम करते थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार रात को कामिल टोप्पो ने आवेश में आकर राजेंद्र पर डंडे से हमला कर दिया। कामिल टोप्पो ने पीछे से अचानक हमला कर दिया मृतक राजेंद्र कुमार मिंज की बेटी ने पुलिस को बताया कि वह अपने पिता के साथ खेत से टमाटर लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी कामिल टोप्पो ने पीछे से अचानक हमला कर दिया। बेटी डरकर गांव की ओर भागी और ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीण जब तक घटनास्थल पहुंचे, तब तक राजेंद्र कुमार मिंज की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस रात में ही गांव पहुंची। पुलिस ने शव को मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी कामिल टोप्पो की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles