Monday, June 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गोड्डा में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत:प्रशासन ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार, अवैध क्लीनिक पर कार्रवाई के आदेश


गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी प्रखंड स्थित सन लाइफ हेल्थ केयर में ऑपरेशन के दौरान मीरा मालतो की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। प्रशासन ने इस मामले में सहिया सारा मालतो को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया है। इसके अतिरिक्त, ममता वाहन संचालक के साथ किया गया समझौता ज्ञापन MOU भी रद्द कर दिया गया है। गोड्डा एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में गठित एक टीम ने छापेमारी कर घटना में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सहिया सारा मालतो, क्लिनिक संचालक मोहम्मद अंसारी (उम्र करीब 58 वर्ष, ग्राम-लीलातरी, थाना- राजाभीठा, जिला गोड्डा) और झोलाछाप डॉ. मो. हेमायतुल्ला (उम्र करीब 27 वर्ष, ग्राम- रन्सी, थाना- बसंतराय, जिला गोड्डा) शामिल हैं। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बड़ी छोटी 34 कैंची बरामद छापेमारी के दौरान कई सामान जब्त किए गए हैं। इनमें 8 लोहे के बेड, 7 लोहे की कुर्सी, 1 लोहे का ओटी बेड, 1 ओटी लाइट, 6 लोहे के स्लाइन स्टैंड, 1 मीटर लगा हुआ ऑक्सीजन सिलेंडर, 1 लोहे का सिलेंडर स्टैंड, 1 एल्युमिनियम का ऑटोक्लेव मशीन, 4 लाल रंग के अग्निशमन यंत्र, 1 स्टील का छोटा ड्रम, ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाली बड़ी छोटी 34 कैंची, 1 स्टील ट्रे, 2 सिंगल बेड के गद्दे और 1 मेट्रोला कंपनी का लैंडलाइन फोन शामिल हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले में बिना निबंधन संचालित निजी अस्पतालों, क्लीनिकों, नर्सिंग होम, डायग्नोस्टिक सेंटरों, पैथोलॉजी लैब और अल्ट्रासाउंड सेंटरों की सघन जांच के निर्देश दिए हैं। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और थाना प्रभारियों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई का आदेश दिया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles