Sunday, July 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गोड्डा में सड़क हादसा, पंचायत सचिव की मौत:हाईवे पर चढ़ते समय हुआ हादसा, अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर


गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में पंचायत सचिव की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना पथरगामा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर चढ़ते समय हुई, जब एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान साहिबगंज निवासी ललित कुमार झा के रूप में हुई है। वे महागामा प्रखंड क्षेत्र की धर्मोडीह पंचायत के पंचायत सचिव थे। ललित कुमार झा का कुछ ही दिन पहले गोड्डा जिले के पौड्याहाट में तबादला हुआ था और वे प्रभार देने के लिए धर्मोडीह जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, पथरगामा के पास NH पर चढ़ने के दौरान उनकी स्कूटी कथित तौर पर गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में चली गई। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी जान चली गई। पुलिस फरार वाहन की तलाश कर रही पथरगामा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह ने बताया कि एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को टक्कर मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को पथरगामा अस्पताल में रखा गया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस फरार वाहन की तलाश कर रही है और परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। राहगीरों का कहना है कि नए बने फोर लेन सड़क पर कई जगहों पर सिग्नल सिस्टम नहीं है, जिसके कारण वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। कुछ समय पहले भी बाबूपुर के समीप नेशनल हाईवे पर गलत दिशा में चलने के कारण रजौन निवासी सत्यम कुमार साह की मौत हुई थी। पथरगामा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे गलत दिशा में वाहन न चलाएं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles