Friday, June 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गोपालपुर रविदास टोला में गैस सिलेंडर विस्फोट:पांच घर जले, विधायक ने सहायता का आश्वासन दिया


कांटी विधानसभा के गोपालपुर रविदास टोला में गुरुवार सुबह गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। इस घटना में पांच परिवारों के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए और लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ। स्थानीय विधायक अजीत कुमार ने घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। गैस सिलेंडर विस्फोट के बाद आग तेजी से फैली और आसपास के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक पांच परिवारों के घर पूरी तरह जल चुके थे। अग्निकांड की जानकारी मिलते ही कांटी विधायक इंजीनियर अजीत कुमार मड़वन के सीओ और अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों को सरकारी अनुदान के तहत 20-20 हजार रुपये के चेक और तिरपाल वितरित किए। विधायक ने अपनी ओर से खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराई। इस अग्निकांड में जय करण राम, रजिया देवी, शिवनाथ राम, माला देवी और नागेंद्र राम के घर पूरी तरह जल गए। राहत वितरण कार्यक्रम के दौरान विधायक के साथ सीओ मुकेश कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मो. शमीम, शंभू दास, भोला राम, विनोद सिंह, प्रेम कुमार राम, चंदन राम, उमाशंकर सिंह, श्रीकांत, धीरेंद्र झा, राजकुमार सिंह, अली अहमद और अमरजीत पासवान सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles