Saturday, August 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

गिरिडीह | जिले में स्वास्थ्य आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समाहरणालय सभागार में आज उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में 15वें वित्त आयोग के तहत स्वीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और उप स्वास्थ्य केन्द्रों के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण की वर्तमान स्थिति, लंबित कार्यों और निर्माण में आ रही समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। कई स्थानों पर भूमि उपलब्धता, तकनीकी स्वीकृति, प्रशासनिक प्रक्रियाओं और समन्वय की कमी के कारण कार्य प्रभावित होने की जानकारी मिली। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन योजनाओं में किसी भी प्रकार की बाधा आ रही है, उसे प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र दूर किया जाए। उन्होंने अंचल अधिकारियों को भूमि से संबंधित मामलों का त्वरित समाधान करने और संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य को गति देने का निर्देश दिया। साथ ही कार्यकारी एजेंसियों को गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि 15वें वित्त आयोग के तहत प्राप्त अनुदान राशि का सही और प्रभावी उपयोग अत्यंत आवश्यक है, ताकि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और उप स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जहां आम लोगों को प्राथमिक उपचार, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं मिलती हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles