Tuesday, June 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

घरेलू कामगारों के अधिकारों को लेकर आज रैली

अंतरराष्ट्रीय घरेलू कामगार दिवस के अवसर पर घरेलू कामगारों के अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा के मुद्दों को लेकर मंगलवार को रैली और जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर सोमवार को घरेलू कामगारों के राष्ट्रीय मंच की ओर से एसडीसी हॉल, पुरुलिया रोड में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने कहा कि घरेलू कामगार समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, लेकिन आज भी उन्हें कई बुनियादी सुविधाओं और अधिकारों से वंचित रहना पड़ता है। अधिकांश कामगारों को साप्ताहिक अवकाश, न्यूनतम मजदूरी और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। साथ ही कई कामगारों के पास रहने के लिए आवास की सुविधा भी नहीं है और शोषण की स्थिति में उन्हें कानूनी संरक्षण तथा न्याय मिलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इन मुद्दों को लेकर मंगलवार को दोपहर 12 बजे जयपाल सिंह स्टेडियम से नागा बाबा खटाल तक रैली निकाली जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles