Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चकाई चेक पोस्ट पर 840 बोतल शराब पकड़ी:ऑटो चालक अरेस्ट, बिस्किट के नीचे छिपाई थी खेप;पूछताछ जारी


जमुई में उत्पाद विभाग ने चकाई चेक पोस्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 840 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। गुरुवार शाम हुई इस कार्रवाई में एक ऑटो चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में एएसआई विनय कुमार द्वारा चकाई चेक पोस्ट पर वाहनों की गहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक मालवाहक ऑटो की तलाशी ली गई। ऑटो में एक्सपायर्ड बिस्किट और केक के नीचे छिपाकर रखी गई 296.280 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। गिरफ्तार चालक की पहचान लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र स्थित बहादुरपुर गांव निवासी जितेंद्र मंडल (आनंदी मंडल का पुत्र) के रूप में हुई है। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि शराब की यह खेप झारखंड के देवघर से जमुई के रास्ते लखीसराय जिले के बड़हिया ले जाई जा रही थी। फिलहाल, गिरफ्तार चालक से पूछताछ जारी है। विभाग शराब तस्करों के नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles