Friday, July 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चतरा में शिक्षक पर यौन शोषण का आरोप:पीड़िता ने न्याय न मिलने पर 24 घंटे में आत्मदाह की दी धमकी, आरोपी फरार


चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र से यौन शोषण का एक मामला सामने आया है। एक शिक्षक पर युवती को शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक यौन शोषण करने का आरोप है। आरोपी की गिरफ्तारी न होने से आहत पीड़िता ने 24 घंटे के भीतर थाना परिसर में आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। यह घटना हंटरगंज थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव की है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी गौतम कुमार, जो किशोरी साव का पुत्र है, ने उसे एक निजी स्कूल में पढ़ाने का प्रस्ताव दिया था। स्कूल में ही दोनों के बीच फोन नंबरों का आदान-प्रदान हुआ, जिसके बाद आरोपी ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। पीड़िता का आरोप है कि गौतम कुमार ने शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक उसका यौन शोषण किया। अब जब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, तो न्याय के लिए भटक रही पीड़िता ने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए थाना परिसर में आत्मदाह करने की बात कही है। होटल ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया आरोप है कि जब वह नाबालिग थी, तभी से आरोपी ने शादी का पक्का वादा कर कई बार होटल ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसे गर्भनिरोधक दवाइयां भी दी जाती रहीं। लेकिन जब पीड़िता ने शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। मामले को सुलझाने के लिए गांव में दो बार पंचायत भी बैठी। पंचायत के सामने आरोपी ने संबंध होने की बात स्वीकारी और 24 जून को शादी के लिए राजी भी हुआ, लेकिन तय दिन उसके परिजनों ने शादी से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी पक्ष द्वारा केस रफा-दफा करने के लिए 6 से 7 लाख रुपए का प्रलोभन और धमकियां दी जाने लगीं। पंचायत से कानूनी कदम उठाने की अनुमति मिलने के बाद पीड़िता ने हंटरगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। केस दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पीड़िता एसपी कार्यालय से लेकर थाने तक न्याय की गुहार लगा रही है। तीन दिन पहले ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पंचायत में बात बिगड़ने के बाद से ही आरोपी घर से फरार है, जिसकी धर-पकड़ के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। -प्रभात कुमार, हंटरगंज थाना प्रभारी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles